नयी दिल्ली, एक मार्च मध्य दिल्ली समेत राष्ट्रीय राजधानी के उन हिस्सों में बुधवार को यातायात प्रभावित हुआ, जहां जी-20 समूह के देशों के विदेश मंत्री ठहरे हुए हैं।
जी-20 समूह के देशों के विदेश मंत्री सरदार पटेल मार्ग पर ताज होटल और आईटीसी मौर्या में ठहरे हुए हैं।
पुलिस ने यात्रियों को धौला कुंआ, द्वारका और पश्चिमी दिल्ली को राष्ट्रीय राजधानी के लुटियंस हिस्से से जोड़ने वाली सड़कों पर जाने से परहेज करने की सलाह दी है।
पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘विशेष यातायात इंतजाम के कारण शाम पांच बजे से रात आठ बजे तक सरदार पटेल मार्ग एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में यातायात प्रभावित रहेगा। कृपया इन मार्गों से बचें।’’
वैश्विक चुनौतियों पर विचार-विमर्श करने के लिए जी-20 देशों के विदेश मंत्री एक और दो मार्च को राष्ट्रीय राजधानी में बैठक करेंगे।
बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव और कनाडाई विदेश मंत्री मेलानी जॉली सहित सभी जी20 देशों के विदेश मंत्री शामिल होने वाले हैं।
यात्रियों ने ट्विटर पर द्वारका से गुरुग्राम रोड, दिल्ली छावनी रेलवे स्टेशन के पास, राजौरी गार्डन से पंजाबी बाग और रोहिणी अंडरपास मार्ग आदि पर यातायात जाम की स्थिति को लेकर शिकायत की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY