नयी दिल्ली, नौ सितंबर ‘’ की विभिन्न फाइल से शनिवार अपराह्न डेढ़ बजे तक जी20 संबंधी जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:-
दि28 जी20 लीड स्थल आगमन
जी20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत मंडपम में एकत्रित हुए विश्व नेता
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां जी20 शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल ‘भारत मंडपम’ में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक समेत विश्व नेताओं का शनिवार सुबह स्वागत किया।
दि34 जी20 लीड मोदी संबोधन
वैश्विक कल्याण के लिए मिलकर चलने की आवश्यकता: मोदी
नयी दिल्ली: यूक्रेन युद्ध के कारण पैदा हुए गहरे मतभेदों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व के नेताओं से शनिवार को अपील की कि वे दुनिया भर में विश्वास में आई कमी को एक-दूसरे पर भरोसे में तब्दील करने और पुरानी चुनौतियों के नए समाधान खोजने की मिलकर कोशिश करें।
दि6 जी20 राष्ट्रपति संदेश
भारत की जी20 अध्यक्षता की थीम ‘वसुधैव कुटुंबकम’ समावेशी विकास का वैश्विक खाका: मुर्मू
नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को कहा कि भारत की जी20 अध्यक्षता की थीम ‘वसुधैव कुटुंबकम-एक पृथ्वी, एक कुटुंब, एक भविष्य’ टिकाऊ, समावेशी और मानव केंद्रित विकास का वैश्विक खाका है।
दि31 जी20 अफ्रीकी संघ नया सदस्य
अफ्रीकी संघ भारत की अध्यक्षता में बना जी20 का स्थायी सदस्य
नयी दिल्ली: अफ्रीकी संघ शनिवार को दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों के समूह जी20 का स्थायी सदस्य बन गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दो दिवसीय जी20 शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए 55 देशों वाले अफ्रीकी संघ को नए सदस्य के तौर पर शामिल किए जाने की घोषणा की।
दि29 जी20 मोदी भारत
जी20 सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी की पहचान ‘भारत‘ का प्रतिनिधित्व करने वाले नेता के तौर पर बताई गई
नयी दिल्ली: नयी दिल्ली में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहचान ‘भारत’ का प्रतिनिधित्व करने वाले नेता के तौर पर पेश की गई है।
दि32 जी20 लीड कोणार्क चक्र
मोदी ने जी20 नेताओं का किया स्वागत, पृष्ठभूमि में कोणार्क चक्र ने बढ़ाई शोभा
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी20 शिखर सम्मेलन स्थल ‘भारत मंडपम’ पहुंचे विश्व नेताओं से हाथ मिलाकर शनिवार को उनका स्वागत किया और इस दौरान पृष्ठभूमि में ओडिशा के पुरी स्थित सूर्य मंदिर के कोणार्क चक्र की प्रतिकृति ने स्वागत स्थल की शोभा बढ़ाई।
दि27 दिल्ली जी20 सुरक्षा
जी20 शिखर सम्मेलन : दिल्ली में कड़ी सुरक्षा जांच
नयी दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार से शुरू हुए जी20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर सुरक्षा जांच कड़ी कर दी गई है।
प्रादे14 झारखंड सोरेन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी20 रात्रिभोज में शामिल होंगे
रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी20 शिखर सम्मेलन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित रात्रिभोज में शामिल होने के वास्ते शनिवार को दिल्ली जाएंगे।
प्रादे15 बिहार नीतीश
जी20 रात्रिभोज में शामिल होने के लिए दिल्ली रवाना हुए नीतीश कुमार
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी20 शिखर सम्मेलन के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित रात्रिभोज में शामिल होने के लिए शनिवार सुबह नयी दिल्ली रवाना हुए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY