जरुरी जानकारी | जी20 नेता कौशल संबंधी कमियों को दूर करने के लिए प्रतिबद्ध

नयी दिल्ली, नौ सितंबर जी20 के सदस्य देश शनिवार को कौशल कमियों को दूर करने, अच्छे काम को बढ़ावा देने और सभी के लिए समावेशी सामाजिक सुरक्षा नीतियां सुनिश्चित करने पर सहमत हुए।

वैश्विक नेता द्विपक्षीय और बहुपक्षीय समझौतों के जरिए सामाजिक सुरक्षा लाभों को आगे बढ़ाने पर विचार करने के लिए भी सहमत हुए।

इसके अलावा वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं के साथ बाल श्रम और जबरन श्रम के उन्मूलन के लिए प्रयासों को बढ़ाने पर भी सहमति बनी।

इन उद्देश्य की प्राप्ति के लिए जी20 नयी दिल्ली घोषणापत्र (नयी दिल्ली लीडर्स समिट डिक्लेरेशन) के अनुसार सदस्य देशों ने वैश्विक स्तर पर कौशल की कमियों को पाटने के प्रयासों को तेज करने पर जोर दिया।

ऐसा राष्ट्रीय सांख्यिकीय डेटा को मजबूत करके, और सदस्य देशों के नौकरियों के आंकड़ों के लिए आईएलओ (अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन) और ओईसीडी (आर्थिक सहयोग और विकास संगठन) के कौशल विकास को बढ़ाकर किया जा सकता है।

घोषणा पत्र में कहा गया कि कौशल संबंधी कमियों को कम करने पर काम करने के लिए समूह समावेशी सामाजिक सुरक्षा नीतियों को सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)