भुवनेश्वर, 16 जून ओडिशा सरकार ने मंगलवार को सभी श्रेणियों की यात्री बसों का किराया बढ़ा दिया है। पिछले कुछ दिनों में ईंधन के दाम बढ़ने के बाद यह फैसला लिया गया।
वाणिज्य एवं परिवहन विभाग की ओर से जारी एक अधिसूचना के अनुसार सामान्य और तेज गति वाली बसों के किराए में तीन पैसे प्रति किलोमीटर की वृद्धि की गई है और डीलक्स और वातानुकूलित बसों का भाड़ा छह पैसा प्रति किलोमीटर बढ़ाया गया है।
यह भी पढ़े | कोविड-19 के हरियाणा में 550 कोरोना के मरीज पाए गए: 16 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
ओडिशा निजी बस मालिक संघ के सचिव देवेंद्र साहू ने बताया कि ईंधन का दाम बढ़ने के मद्देनजर नियमानुसार यह फैसला लिया गया।
नियम के अनुसार ईंधन का दाम दो रुपये बढ़ने पर बस के किराए में एक पैसे की वृद्धि की जाती है।
मंगलवार को पेट्रोल के दाम में 47 पैसे प्रति लीटर और डीजल के दाम में 93 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई।
पिछले दस दिन में पेट्रोल के दाम में 5.47 रुपये और डीजल के दाम में 5.8 रुपये का इजाफा हुआ है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY