विदेश की खबरें | फ्रांस की अदालत ने गूगल को खबरें दिखाने के लिए भुगतान करने के आदेश को बरकरार रखा

पेरिस, आठ अक्टूबर फ्रांस की एक अपीलीय अदालत ने गूगल को उन मीडिया कंपनियों को भुगतान करने के अपने आदेश को बरकरार रखा जिनके समाचार उसके सर्च के परिणाम में दिखाए जाते हैं।

पेरिस कोर्ट ऑफ अपील ने अमेरिकी कंपनी गूगल की चुनौती को खारिज कर दिया जिसने प्रकाशकों और प्रेस एजेंसियों की विषयवस्तु दिखाने के लिए भुगतान करने के बारे में समझौता करने के फ्रांस के एक सक्षम प्राधिकार के आदेश को मानने से इनकार कर दिया था।

यह भी पढ़े | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप में नहीं है अब COVID19 के लक्षण, अस्पताल से किए गए डिस्चार्ज: चिकित्सक.

अदालत ने गूगल की इस दलील को खारिज कर दिया कि प्राधिकार ने अपने अप्रैल के निर्णय में अधिकार से परे जाकर काम किया।

गूगल ने एक दिन पहले कहा था कि वह डिजिटल कॉपीराइट को लेकर फ्रांस के अखबारों के साथ एक समझौते पर पहुंचने के करीब है।

यह भी पढ़े | George Floyd: अमेरिका में 10 लाख डॉलर की जमानत पर रिहा हुआ जार्ज फ्लॉयड की हत्या का संदिग्ध.

कंपनी ने कहा, ‘‘फ्रांस के प्रकाशकों और प्रेस एजेंसियों के साथ समझौते पर पहुंचने की हमारी प्रतिबद्धता है। हमने आदेश के कुछ हिस्सों पर कानूनी स्पष्टता प्राप्त करने के लिए अपील की और अब हम पेरिस अपीलीय अदालत के फैसले की समीक्षा करेंगे।’’

फ्रांस पिछले साल यूरोपीय संघ का ऐसा पहला देश बना जिसने राष्ट्रीय कानून में कॉपीराइट के नियमों के आधुनिकीकरण के उद्देश्य से एक निर्देश पारित किया था। इसमें यह प्रावधान भी प्रस्तावित था कि सर्च इंजन समाचार के अंश दिखाने के लिए भुगतान करें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)