जरुरी जानकारी | प्रमुख बंदरगाहों की माल ढुलाई अप्रैल-अगस्त में 16.56 प्रतिशत घटकर 24.5 करोड़ टन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश के प्रमुख बंदरगाहों की माल ढुलाई (माल चढ़ाना उतारना) चालू वित्त वर्ष की अप्रैल से अगस्त की अवधि के दौरान 16.56 प्रतिशत घटकर 24.50 करोड़ टन रह गई।

नयी दिल्ली, 13 सितंबर देश के प्रमुख बंदरगाहों की माल ढुलाई (माल चढ़ाना उतारना) चालू वित्त वर्ष की अप्रैल से अगस्त की अवधि के दौरान 16.56 प्रतिशत घटकर 24.50 करोड़ टन रह गई।

केंद्र के नियंत्रण वाले इन 12 प्रमुख बंदरगाहों में से मोर्मुगाव को छोड़कर अन्य सभी की माल ढुलाई में अगस्त में लगातार पांचवें महीने गिरावट आई है।

यह भी पढ़े | Attack on Retired Navy Officer: अस्पताल से डिस्चार्ज हुए रिटायर्ड नेवी ऑफिसर मदन शर्मा ने कहा- कानून-व्यवस्था नहीं संभल रही तो इस्तीफा दें सीएम उद्धव ठाकरे.

भारतीय बंदरगाह संघ (आईपीए) के ताजा आंकड़ों के अनुसार इन 12 बंदरगाहों की माल ढुलाई पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 29.36 करोड़ टन रही थी। अप्रैल-अगस्त के दौरान चेन्नई, कोचीन और कामराजार बंदरगाहों की ढुलाई में 30 प्रतिशत की गिरावट आई। वहीं जेएनपीटी और कोलकाता बंदरगाहों की ढुलाई 20 प्रतिशत से अधिक घटी।

देश में केंद्र के नियंत्रण वाले 12 प्रमुख बंदरगाहों में दीनदयाल (पूर्ववर्ती कांडला), मुंबई, जेएनपीटी, मोर्मुगाव, न्यू मंगलूर, कामराजार (पूर्व में एन्नोर) कोचीन, चेन्नई, वी ओ चिदंबरनार, विशाखापत्त्नम, पारादीप और कोलकाता (हल्दिया सहित) शामिल हैं।

यह भी पढ़े | Himani Shivpuri Tests Positive For COVID-19: एक्ट्रेस हिमानी शिवपुरी हुई कोरोना संक्रमित.

अप्रैल से अगस्त के दौरान कामराजार बंदगाह की ढुलाई 31.64 प्रतिशत घटकर 91.1 लाख टन रह गई । चेन्नई बंदरगाह की ढुलाई 30.36 प्रतिशत घटकर 1.44 करोड़ टन रही। वहीं कोचीन बंदरगाह की ढुलाई में 29.88 प्रतिशत की गिरावट आई और यह एक करोड़ टन से कुछ अधिक रही।

इस अवधि में जेएनपीटी बंदरगाह की ढुलाई 25.53 प्रतिशत घटकर 2.16 करोड़ टन, कोलकाता की 23.74 प्रतिशत घटकर 2.06 करोड़ टन रही। मुंबई बंदरगाह की ढुलाई 19.31 प्रतिशत घटकर 2.01 करोड़ टन पर आ गई।

अजय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\