हरदा, (मप्र) 17 अक्टूबर मध्यप्रदेश में हरदा जिले के टिमरनी विकास खंड के अंतर्गत लछोरा में नर्मदा नदी में नहाते समय चार युवकों की डूबने से मौत हो गयी।
मध्यप्रदेश होमगार्ड के कमांडेट भूपेन्द्र ठाकुर ने बताया कि शनिवार को बताया कि शुक्रवार दोपहर नहाते समय नर्मदा नदी की तेज धारा में चार युवक बह गये। चारों युवक 22 से 30 साल की आयु के थे तथा वे जिले के सिराली तहसील के बाबादिया गांव के रहने वाले थे।
उन्होंने बताया कि बचाव दल ने शनिवार को इन युवकों के शव बाहर निकाले।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को घटना के बाद राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) के दल ने मोटरबोट और गोताखोरों के मदद से तलाशी अभियान शुरु किया। सभी शव घटनास्थल से अलग अलग दूरी पर बरामद किये गये हैं।
ठाकुर ने बताया कि मृतकों की पहचान रोहित सिंह (30), राहुल सिंह (30) सुरेंद्र सिंह (22) और महेन्द्र सिंह (22) के तौर पर हुई है।
टिमरनी के उप मंडल अधिकारी (एसडीएम) महेन्द्र बमनाहा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिये गये हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY