देश की खबरें | फरीदाबाद में सिलेंडर फटने से चार लोगों को मौत

फरीदाबाद, 18 अक्टूबर हरियाणा के फरीदाबाद में शुक्रवार को सिलेंडर ब्लास्ट के बाद मकान की छत गिरने से एक परिवार के तीन सदस्यों और उनके पड़ोसी की मौत हो गई।

इस घटना में दो भैंसों की भी मौत हो गई, जबकि परिवार के कुछ अन्य सदस्य मामूली रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि यह घटना भकरी गांव में देर रात करीब सवा दो बजे हुई, जब सरजीत, उनकी पत्नी बबीता और पोता नकुल मकान की पहली मंजिल पर एक कमरे में सो रहे थे।

पुलिस ने बताया कि उनके कमरे में गैस लीक होने से सिलेंडर फट गया, जिसकी वजह से छत गिर गई और वे मलबे के नीचे दब गए।

पुलिस के मुताबिक, विस्फोट इतना जोरदार था कि मलबा लक्ष्मी और उसके बेटे पर भी गिरा, जो पड़ोसी के घर की छत पर सो रहे थे।

विस्फोट के बाद ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस की एक घटनास्थल मौके पर पहुंची और हाइड्रा मशीन की मदद से बचाव अभियान शुरू किया।

अधिकारी ने बताया कि नकुल और उसके दादा-दादी के शवों को मलबे से बाहर निकाल लिया गया है, जबकि लक्ष्मी और उसके बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान लक्ष्मी की मौत हो गई।

डबुआ थाने के प्रभारी विद्या सागर ने बताया कि शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।

उन्होंने कहा कि सिलेंडर फटने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)