एजेंसी न्यूज

Ludhiana Road Accident: लुधियाना में बेकाबू कार ने चार लोगों को कुचला, एक की मौत

पंजाब में लुधियाना जिले के थरीके गांव के पास तेज रफ्तार कार ने चार लोगों को कुचल दिया जिनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

Ludhiana Road Accident: लुधियाना में बेकाबू कार ने चार लोगों को कुचला, एक की मौत
Road Accident (Photo Credit: ANI)

लुधियाना, 6 फरवरी : पंजाब में लुधियाना जिले के थरीके गांव के पास तेज रफ्तार कार ने चार लोगों को कुचल दिया जिनमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि यह हादसा सोमवार रात पखोवाल सड़क पर हुआ जब दो कारों के बीच आगे निकलने की होड़ में एक कार के चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया तथा सड़क किनारे एक दुकान के पास बैठे चार लोगों को कुचल दिया. यह भी पढ़ें : Maharashtra Fire: अहमदनगर में एक कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, बिल्डिंग धू-धूकर जलती आई नजर, देखें VIDEO

उन्होंने कहा कि चारों को एक नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उनमें से एक को मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2024 04:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).