देश की खबरें | नोएडा में चार लोगों ने आत्महत्या की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर में 16 साल के एक छात्र सहित चार लोगों ने आत्महत्या कर ली । पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
नोएडा, 21 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के जनपद गौतम बुद्ध नगर में 16 साल के एक छात्र सहित चार लोगों ने आत्महत्या कर ली । पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।
पुलिस के अधिकारी ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के ए-ब्लॉक में रहने वाले उद्योगपति सुनील टंडन के 16 वर्षीय बेटे अनमोल टंडन ने बुधवार सुबह अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली ।
उन्होंने बताया कि सुनील दिल्ली पब्लिक स्कूल में पढ़ता था। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अधिकारी ने बताया कि थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के सेक्टर 20 में रहने वाले सहफूल नामक व्यक्ति ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उन्होंने बताया कि थाना फेस-3 क्षेत्र के गढ़ी चौखंडी गांव में रहने वाले विपिन ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली । पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है ।
उन्होंने बताया कि थाना फेस- 3 क्षेत्र के ही सेक्टर 70 में स्थित एक ओयो पीजी गेस्ट हाउस में काम करने वाले बिहार के रहने वाले आकाश ने मंगलवार सुबह गेस्ट हाउस में ही पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली ।
उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर वहां पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2020 04:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

