गोवा: कलंगुट पुलिस ने कंदोलिम में की छापेमारी, 15785 रूपए , 32 फ़ोन और 2 लैपटॉप जब्त, 4 गिरफ्तार

आईपीएल टूर्नामेंट के एक मैच पर कथित रूप से सट्टेबाजी करा रहे एक गिरोह के चार लोगों को उत्तर गोवा जिले के एक होटल से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी. पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार की रात कंडोलिम गांव में स्थित एक होटल में पुलिस ने छापा मारा, जहां आरोपी कोलकाता नाइट राइडर्स एवं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच जारी मैच पर सट्टा लगवा रहे थे.

गिरफ्तार/ प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Facebook)

पणजी, 13 अक्टूबर: आईपीएल (IPL 2020) टूर्नामेंट के एक मैच पर कथित रूप से सट्टेबाजी करा रहे एक गिरोह के चार लोगों को उत्तर गोवा जिले के एक होटल से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी. पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार की रात कंडोलिम गांव में स्थित एक होटल में पुलिस ने छापा मारा, जहां आरोपी कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) एवं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (Royal Challengers Bangalor) के बीच जारी मैच पर सट्टा लगवा रहे थे.

प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों की पहचान ए. नागराजू (42), आई. वेंकट गणेश (20), पी. किशोर  कुमार (41) एवं आर. सूर्यनारायण राजू (39) के रूप में की गई है. सभी आरोपी आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं.

यह भी पढ़ें: CSK vs SRH, IPL 2020: चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजों के सामने सनराइजर्स हैदरबाद द के गेंदबाजों की चुनौती, आज होगा मुकाबला

उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनके पास से 15,785 रुपये नकद, 32 मोबाइल फोन, एक मोबाइल फोन कांफ्रेंस बॉक्स और दो लैपटॉप बरामद किए गए हैं. प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asia Cup 2026 Final Live Score Update: दुबई में टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खिताबी जंग आज, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दुबई में भारत महिला बनाम श्रीलंका महिला एशिया कप फाइनल को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट