Telangana Road Accident: तेलंगाना में दो वाहनों की टक्कर में चार लोगों की मौत, तीन घायल
तेलंगाना के हानमकोंडा जिले में शुक्रवार तड़के एक लॉरी के कार से टकरा जाने से कार सवार चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.
हैदराबाद, 22 दिसंबर : तेलंगाना के हानमकोंडा जिले में शुक्रवार तड़के एक लॉरी के कार से टकरा जाने से कार सवार चार लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.
उन्होंने बताया कि यह घटना जिले के एल्कातुर्थी मंडल में हुई. विपरीत दिशा से आ रही एक लॉरी ने कार को टक्कर मार दी जिससे कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए. घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह भी पढ़ें : Boy Accidentally Hangs Himself Mimicking YouTube Reel: यूट्यूब पर रील देखकर लाइफ सेविंग टेक्निक कॉपी करने की कोशिश कर रहा था 9 साल का बच्चा, फांसी लगाने से मौत
उन्होंने बताया कि मृतकों की उम्र 16 से 72 वर्ष के बीच थी. ये लोग दो परिवार के सदस्य थे और इटुरनगरम के रहने वाले थे. मामले की जांच जारी है.
Tags
संबंधित खबरें
Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश सड़क दुर्घटना, चित्तूर में बेंगलुरु-चेन्नई नेशनल हाईवे पर कार और ट्रक में टक्कर; 5 की मौत
विजय देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना का ग्रैंड रिसेप्शन: हैदराबाद में सितारों का जमावड़ा, जानें, स्थान, समय और मेहमानों की लिस्ट
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: डिवाइडर से टकराई पिकअप वैन, 3 साल की बच्ची समेत दो की मौत
Lucknow Shocker: यूपी के लखनऊ में सनसनीखेज मामला, Biryani Shop के डीप फ्रीजर में मिला लापता युवक का शव, हत्या की आशंका
\