विदेश की खबरें | वियना हमले में चार की मौत, हमलावर पहले भी आतंकवाद के एक मामले में पाया गया था दोषी

अधिकारियों ने बताया कि 20 वर्षीय हमलावर के पास ऑस्ट्रिया और उत्तरी मेसिडोनिया की दोहरी नागरिकता थी और वह पहले भी आतंकवाद से जुड़े एक मामले में दोषी पाया गया था।

ऑस्ट्रिया के चांसलर सेबस्टियन कुर्ज़ ने बताया कि सोमवार की शाम हुए हमले में घायल हुए दो पुरुष और दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं संदिग्ध हमलवार पुलिस की कार्रवाई में मारा गया।

यह भी पढ़े | US Presidential Election 2020: उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस की जीत के लिए तमिलनाडु में उनके पैत्रिक गांव थुलसेंद्रपुरम में की गई पूजा-अर्चना, पोस्टर भी लगाए गए.

ऑस्ट्रिया की समाचार समिति ‘एपीए’ की खबर के अनुसार, वियना के एक अस्पताल ने बताया कि सात लोगों की हालत गंभीर है। 17 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

कुर्ज़ ने कहा, ‘‘ कल ही स्पष्ट हो गया था कि यह एक इस्लामी आतंकवादी हमला था।’’

यह भी पढ़े | US Presidential Elections 2020: चुनावों के बाद अराजकता की आशंका से डरे हुए हैं अमेरिकी मतदाता निखिला नटराजन  .

गृह मंत्री कार्ल नेहामर ने ‘एपीए’ को बताया कि इस्लामिक स्टेट संगठन में शामिल होने के लिए सीरिया जाने के जुर्म में हमलावर कुज़ती फेजुलाई को अप्रैल 2019 में 22 महीने की सजा हुई थी। हालांकि नाबालिग कानून के तहत उसे दिसम्बर में रिहा कर दिया गया था।

उन्होंने बताया कि इस मामले में अभी तक 15 घरों की तलाशी ली गई है और कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)