देश की खबरें | बारिश से उफनाई गोरी नदी में चार मकान बहे
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

एक अधिकारी ने हालांकि कहा कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ क्योंकि स्थानीय लोगों को पहले ही सुरक्षा की दृष्टि से वहां से बाहर निकाल लिया गया था।

बंगापानी के उपजिलाधिकारी एके शुक्ला ने कहा, "खतरे को ध्यान में रखते हुए हमने उन मकानों में रहने वाले परिवारों को पहले ही शिफ्ट कर दिया था। वे सुरक्षित हैं।"

यह भी पढ़े | शरद पवार का मोदी सरकार पर तंज, कहा- कुछ लोग सोचते हैं राम मंदिर बनाने से कोरोना वायरस महामारी का होगा अंत.

उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को मुआवजे के रूप में 1.19 लाख रुपये की राशि के अलावा 20 किलोग्राम राशन और अन्य जरूरी सामान मुहैया कराया गया है।

अधिकारियों के एक दल को नुकसान के शुरुआती आंकलन के लिए घटनास्थल पर भेजा गया है।

यह भी पढ़े | एनसीपी प्रमुख शरद पवार का तंज, कहा- कुछ लोगों को लगता है कि राम मंदिर बनने से कोरोना वायरस चला जाएगा: 19 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सीमावर्ती जिले के बंगापानी, मुनस्यारी और धारचूला के जिला मुख्यालय को जोड़ने वाले सभी मुख्य मोटर मार्ग कल रात हुई बारिश के कारण बंद हैं।

आपदा प्रबंधन के प्रभारी अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट राम दत्त पालीवाल ने कहा, "तवाघाट से लिपुलेख सड़क तीन स्थानों पर बंद है, जबकि जौलजीबी से मुनस्यारी और मुनस्यारी से थल तक के मार्ग सड़कों पर मलबा आने के कारण दो स्थानों पर बंद हैं।"

सं दीप्ति अर्पणा

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)