विदेश की खबरें | भारत के चार पूर्व थल सेना प्रमुख नेपाली सेना के स्थापना दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे नेपाल
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

काठमांडू, 17 फरवरी भारत के चार पूर्व थल सेना प्रमुख नेपाली सेना के 260 वें स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को नेपाल पहुंचे। मीडिया ने यह जानकारी दी।

नेपाल की सरकारी समाचार एजेंसी आरएसएस ने खबर दी है कि पूर्व थल सेना प्रमुख जनरल विश्वनाथ शर्मा, जनरल जोगिंदर जसवंत सिंह, जनरल दीपक कपूर और जनरल दलबीर सिंह सुहाग काठमांडू में हैं।

नेपाली सेना ने कहा है कि पूर्व थल सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे शनिवार को यहां पहुंचेंगे।

ये सभी गणमान्य अतिथि शनिवार को नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी की उपस्थिति में टुंडीखेल में आर्मी पैवेलियन में सेना दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

खबर में सेना के प्रवक्ता कृष्ण प्रसाद भंडारी के हवाले से बताया गया है कि वे वीर स्मारक पर भी एक कार्यक्रम में भाग लेंगे।

पूर्व थल सेना प्रमुखों का नेपाल के सेना प्रमुख प्रभु राम शर्मा से भी मिलने का कार्यक्रम है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)