देश की खबरें | थानागाजी सामूहिक दुष्कर्म मामले में चार दोषियों को आजीवन कारावास की सजा
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, छह अक्टूबर अलवर की एक स्थानीय अदालत ने अलवर के थानागाजी में एक विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दोषी चार लोगों को मंगलवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

अदालत ने इस घटना की वीडियो क्लिप बनाकर उसे वायरल करने वाले एक आरोपी को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत पांच वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है।

यह भी पढ़े | Telangana Horror: घरेलू काम करने वाली 13 वर्षीय दलित लड़की द्वारा रेप के प्रयास का विरोध करने पर जलाकर मारने की कोशिश.

अदालत ने सामूहिक दुष्कर्म मामले में आरोपी हंसराज गुर्जर, अशोक गुर्जर, छोटेलाल गुर्जर और इंद्रराज गुर्जर को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 डी के तहत सामूहिक दुष्कर्म का दोषी मानते हुए कड़े आजीवन कारावास की सजा दी है।

पीड़िता के वकील ने अलवर में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि पीड़िता के साथ बार-बार दुष्कर्म करने वाले आरोपी हंसराज को मृत्यु तक आजीवन कारावास की सजा दी गई है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: सूबे में BJP का लगातार बढ़ता जा रहा है ‘सियासी ग्राफ’.

उल्लेखनीय है कि अलवर के थानागाजी बाईपास पर पिछले साल 26 अप्रैल को एक विवाहिता के साथ उसके पति के सामने सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी। इस मामले में मुकेश गुर्जर को सूचना एवं औद्योगिक अधिनियम के तहत पांच वर्ष की सजा दी गई है।

अदालत ने विभिन्न धाराओं के तहत आर्थिक दंड की सजा दी है जिसकी राशि पीड़िता को दी जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)