पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में मादक पदार्थ और 10 लाख की नकदी के साथ चार लोग गिरफ्तार, मामला दर्ज
पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में मादक पदार्थों और नकदी के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा इनके पास से 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद हुई. उन्होंने बताया कि सभी पर मादक पदार्थ एवं नशीले पदार्थ अधिनियम, 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
मालदा (पश्चिम बंगाल), 10 जुलाई: पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में मादक पदार्थों (Drugs) और नकदी के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर कालियाचक पुलिस थाने की एक टीम ने बृहस्पतिवार को सुफिया बीबी, हरमुज शेख, मोहम्मद कुर्बान शेख, मोहम्मद हिदायतुल्ला शेख को गिरफ्तार किया.
ये सभी हॉस्पिटलपाड़ा क्षेत्र के नारायणपुर के रहनेवाले हैं. पुलिस ने बताया कि उनके पास से 27 लाख रुपये मूल्य के 268 ग्राम ब्राउन शूगर और 512 ग्राम अफीम बरामद हुआ.
इसके अलावा इनके पास से 10 लाख रुपये की नकदी भी बरामद हुई. उन्होंने बताया कि सभी पर मादक पदार्थ एवं नशीले पदार्थ अधिनियम, 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2020 01:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

