देश की खबरें | पूर्व समाजवादी नेता और राज्य सभा सदस्य अमर सिंह का निधन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्यसभा सदस्य अमर सिंह का सिंगापुर में उपचार के दौरान निधन हो गया।
नयी दिल्ली, एक अगस्त राज्यसभा सदस्य अमर सिंह का सिंगापुर में उपचार के दौरान निधन हो गया।
वह 64 वर्ष के थे।
यह भी पढ़े | दिल्ली: पिछले 24 घंटें में COVID-19 के 1,118 नए मामले आए सामने, 26 की मौत, 1,201 डिस्चार्ज.
सिंह का 2011 में किडनी का प्रतिरोपण हुआ था और वह लंबे समय से बीमार थे।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, “वरिष्ठ नेता और सांसद अमर सिंह के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ।”
यह भी पढ़े | सपा के पूर्व दिग्गज नेता अमर सिंह का निधन, 64 साल की उम्र में ली आखिरी सांस.
दिन की शुरुआत में पूर्व समाजवादी नेता सिंह ने ट्विटर पर संदेश लिखकर बाल गंगाधर तिलक की सौवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी थी और लोगों को ईद की बधाई दी थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)