देश की खबरें | लुधियाना में पंजाब पुलिस के पूर्व एएसआई, उनकी पत्नी, बेटे की हत्या

लुधियाना (पंजाब), 22 मई पंजाब पुलिस के एक सेवानिवृत्त सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई), उनकी पत्नी तथा बेटे की लुधियाना के समीप नुपुर बेत गांव में उनके घर में हत्या कर दी गई।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि तीनों पर लोहे के डंडों तथा कुछ धारदार हथियारों से हमला किया गया था।

पुलिस ने बताया कि पूर्व एएसआई कुलदीप सिंह के रिश्तेदार उन्हें फोन कर रहे थे लेकिन कोई जवाब नहीं मिल रहा था। इसके बाद उन्होंने गांव के सरपंच से संपर्क किया और फिर घर का दरवाजा तोड़ा गया।

पुलिस ने बताया कि सिंह का शव खुले हिस्से में पड़ा था जबकि उनकी पत्नी तथा बेटे के शव बिस्तर पर थे।

घर से सिंह की एक लाइसेंसी पिस्तौल भी गायब है।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त समीर वर्मा ने बताया कि पुलिस इस तिहरे हत्याकांड को सुलझाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर काम कर रही है।

सिंह 2019 में पुलिस बल से सेवानिवृत्त हुए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)