विदेश की खबरें | कार में बच्चियों सहित मृत पाया गया पूर्व पुलिस अधिकारी

मेरीलैंड राज्य पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने एक वक्तव्य जारी करके बताया कि रॉबर्ट विकोसा (41) और छह तथा सात साल की उसकी दो बेटियां कार की पिछली सीट पर मृत पायी गईं। विकोसा बाल्टिमोर काउंटी का पूर्व पुलिस अधिकारी था और दोनों राज्यों में गुंडागर्दी करने के आरोप में वांछित था।

पुलिस ने बताया कि कार की चालक सीट पर मृत पायी गई महिला की शिनाख्त टिया बायनम (35) के तौर पर की गई है। वह काउंटी पुलिस की निलंबित पुलिस अधिकारी थी।

अदालती दस्तावेजों में कहा गया है कि विकोसा की पत्नी ने पुलिस ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके पति ने पेनसिल्वेनिया के योक में घर पर उसके साथ मारपीट की थी। इसके बाद से ही पुलिस विकोसा की तलाश कर रही थी। विकोसा की पत्नी बच्चियों के लेकर अलग रह रही थी।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)