देश की खबरें | पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के पी कुन्हिकन्नन का निधन

कन्नूर (केरल), 26 सितंबर पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के पी कुन्हिकन्नन का बृहस्पतिवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

कुन्हिकन्नन (76) चार सितंबर को एक सड़क हादसे में घायल हो गए थे जिसके बाद उनका अस्पताल में इलाज हो रहा था।

चार सितंबर को जब कुन्हिकन्नन कन्हानगड में एक बैठक में भाग लेने के बाद घर लौट रहे थे, तो उस दौरान उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई थी।

शुरुआत में उनका इलाज कन्हानगड के एक अस्पताल में किया गया, लेकिन उनकी चोटों की गंभीरता को देखते हुए बाद में उन्हें कन्नूर के एक अन्य अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

कांग्रेस के दिग्गज दिवंगत नेता के. करुणाकरन के करीबी सहयोगी रहे कुन्हिकन्नन 1987 के चुनावों के दौरान कासरगोड जिले के उदुमा निर्वाचन क्षेत्र से 8वीं केरल विधानसभा के लिए चुने गए थे।

केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वी डी सतीशन ने कुन्हिकन्नन के निधन पर शोक व्यक्त किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)