देश की खबरें | अरूणाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री त्सेरिंग ताशी का 69 वर्ष की आयु में निधन
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ईटानगर, 16 अक्टूबर अरूणाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री त्सेरिंग ताशी का बृहस्पतिवार रात को उनके आवास पर निधन हो गया। वह 69 वर्ष के थे तथा कैंसर से जूझ रहे थे।

ताशी के भाई एवं राज्य के निगरानी अधिकारी (एसएसओ) डॉ. लोबसांग झम्पा ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ताशी के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी हैं।

यह भी पढ़े | PM मोदी ने खाद्य एवं कृषि संगठन की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 75 रुपये का सिक्का किया जारी, कहा- कोरोना काल में कुपोषण के खिलाफ मजबूती से लड़ रहा है भारत.

ताशी का जन्म तवांग जिले के खिमरू गांव में हुआ था।

वह 1978 में राजनीति में आए थे और 1980 में मध्यावधि चुनाव में विजयी रहे थे।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला, कहा-वे थके हुए, विकास और बेरोजगारी पर नहीं करना चाहते बात.

ताशी के चुनाव जीतने के तुरंत बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री गेगांग अपांग ने उन्हें सरकार में मंत्री बना दिया था।

तवांग को 1984 में जिले का दर्जा दिलवाने में ताशी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)