जरुरी जानकारी | मैकडोनाल्ड्स के पूर्व सीईओ ने अदालत से उनके खिलाफ दायर मुकदमा खारिज करने का आग्रह किया

शिकागो की मैकडोनाल्ड्स ने अपने पूर्व सीईओ के खिलाफ पिछले सप्ताह मुकदमा दायर कर क्षतिपूर्ति के रूप में उन्हें दिये गये लाखों डॉलर वापस किये जाने की मांग की है।

कंपनी ने पिछले साल नवंबर में ईस्टरब्रूक को पद से हटा दिया था। उन्होंने अपने कर्मचारी के साथ आपसी सहमति से वीडियो और संदेश साझा करने, गैर-शारीरिक संबंधों की बात स्वीकार की थी। उनके मोबाइल से इस बात की पुष्टि हुई थी।

यह भी पढ़े | TMC MLA Samaresh Das dies: पश्चिम बंगाल में TMC विधायक समरेश दास की कोरोना संक्रमण से मौत.

हालांकि मैकडोनाल्ड्स ने कहा कि एक जानकारी मिलने के बाद उसने पिछले महीने दूसरी जांच की। जानकारी में यह कहा गया था कि ईस्टरब्रूक का एक अन्य कर्मचारी के साथ शारीरिक संबंध थे।

कंपनी के अनुसार उसने बाद में पाया कि पूर्व सीईओ का तीन कर्मचारियों के साथ यौन संबंध थे और उन्होंने साक्ष्यों को नष्ट किया।

यह भी पढ़े | CONFIRMED: करीना कपूर और सैफ अली खान दोबारा बनने जा रहे हैं पैरेंट्स, साथ मिलकर फैंस को बताया गुड न्यूज.

मैकडोनाल्ड्स के निदेशक मंडल का कहना है कि ईस्टरब्रूक को हटाये जाने के समय यह जानकारी होती, तो उन्हें क्षतिपूर्ति नहीं दी जाती। ईस्टब्रूक को 4.2 करोड़ डॉलर से अधिक शेयर आधारित लाभ रखने की अनुमति दी गयी।

डेलावेयर चांसरी अदालत में ईस्टरब्रूक ने कहा कि मैकडोनाल्ड्स नौ महीने बाद अनुचित तरीके से अपने समझौते से बाहर निकलने का प्रयास कर रही है। उन्होंने अदालत से मामला खारिज करने का आग्रह किया।

साथ ही उन्होंने मामले की सुनवाई इलिनॉयस में कराने की अपील की।

मैकडोनाल्ड्स ने ईस्टरब्रूक की दलीलों को खारिज कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)