विदेश की खबरें | ट्रंप अभियान के पूर्व प्रबंधक पार्स्कल खुद को नुकसान पहुंचाने की धमकी के बाद अस्पताल में भर्ती

फ्लोरिडा पुलिस और अभियान के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस सार्जंट डेआना ग्रीनलॉ ने कहा कि पार्स्कल को बेकर कानून के तहत अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बेकर कानून खुद को या दूसरों को नुकसान पहुंचा सकने वाले किसी भी व्यक्ति को 72 घंटे की हिरासत में लेने तथा उसके मनोवैज्ञानिक आकलन की इजाजत देता है।

यह भी पढ़े | मालदीव-भारत के बीच कार्गो फेरी सेवा से द्विपक्षीय संबंधों में आएगी मजबूती: पीएम मोदी.

ट्रंप अभियान के संचार निदेशक टिम मुरटॉ ने कहा, ‘‘ब्रैड पार्स्कल हमारे परिवार के सदस्य हैं, हम उन्हें प्रेम करते हैं। हम उन्हें तथा उनके परिवार की हर संभव मदद करने को तैयार हैं।’’

पार्स्कल को जुलाई में पदावनति करके अभियान के प्रबंधक के पद से हटा दिया गया था हालांकि वह अभियान के सदस्यों में शामिल थे। उनकी जगह बिल स्टेपियन को अभियान का प्रबंधक बना दिया गया था।

यह भी पढ़े | Pakistan: पाकिस्तान स्थित राज कपूर, दिलीप कुमार के पैतृक घरों को खरीदेगी प्रांतीय सरकार.

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)