देश की खबरें | महाराष्ट्र भाजपा के पूर्व नेता एकनाथ खडसे राकांपा में शामिल हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र भाजपा के पूर्व नेता एकनाथ खडसे शुक्रवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो गये।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 23 अक्टूबर महाराष्ट्र भाजपा के पूर्व नेता एकनाथ खडसे शुक्रवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हो गये।

भूमि पर कब्जा करने के आरोपों को लेकर 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस के मंत्रिमंडल से हटाये जाने के बाद से नाराज चल रहे खडसे (68) ने बुधवार को भाजपा छोड़ दी थी। उसी दिन, प्रदेश राकांपा प्रमुख जयंत पाटिल ने उनके (खडसे के) शरद पवार नीत पार्टी में शामिल होने की घोषणा की थी।

यह भी पढ़े | BJP leader Eknath Khadse Joins NCP: BJP को अलविदा कह एकनाथ खडसे ने शरद पवार की मौजूदगी में थामा NCP का दामन.

राकांपा, राज्य के सत्तारूढ़ गठबंधन में शिवसेना और कांग्रेस के साथ शामिल है। राज्य की यह महा विकास अघाड़ी सरकार 11 महीने पहले सत्ता में आई थी।

महाराष्ट्र के पूर्व राजस्व मंत्री एवं विधानसभा में विपक्ष के पूर्व नेता खडसे यहां राकांपा के मुख्यालय में पार्टी में शामिल हुए।

यह भी पढ़े | Maharashtra Govt: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के बारिश प्रभावित हिस्सों के लिए दस हजार करोड़ देगी सरकार.

खडसे उत्तर महाराष्ट्र स्थित अपने गृह जिले जलगांव से बृहस्पतिवार को यहां आये। वह पिछले चार साल के दौरान भाजपा में राजनीतिक उपेक्षा का सामना कर रहे थे। हालांकि, उन्होंने महज दो दिन पहले भगवा पार्टी से नाता तोड़ा है।

राकांपा में खडसे के औपचारिक रूप से दोपहर दो बजे शामिल होने का कार्यक्रम था, लेकिन इसमें करीब एक घंटे की देर हुई क्योंकि पवार पार्टी के नेता एवं राज्य में मंत्री जितेंद्र आव्हाड के साथ एक बैठक में थे।

जयंत पाटिल ने खडसे का पार्टी में स्वागत किया।

खडसे ने बुधवार को संवाददाताओं से बात करते हुए फड़णवीस पर उनका जीवन और राजनीतिक करियर बर्बाद करने की कोशिश करने का आरोप लगाया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\