कर्नाटक की पूर्व मंत्री बी टी ललिता नाइक को जान से मारने की धमकी वाला पत्र मिला
कर्नाटक की पूर्व मंत्री और साहित्यकार बी टी ललिता नाइक ने रविवार को दावा किया कि उन्हें और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि समेत तीन अन्य लोगों को जान से मारने की धमकी वाला पत्र मिला है.
बेंगलुरु, 21 मार्च: कर्नाटक (Karnataka) की पूर्व मंत्री और साहित्यकार बी टी ललिता नाइक (B T Lalitha Naik) ने रविवार को दावा किया कि उन्हें और भाजपा (B J P) के राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि (CT Ravi) समेत तीन अन्य लोगों को जान से मारने की धमकी वाला पत्र मिला है. यह भी पढ़े: Tamil Nadu Assembly Elections: जीत के लिए मुस्लिम वोटों पर है डीएमके का पूरा फोकस
कांग्रेस नेता एच एम रेवन्ना को सम्मानित करने के एक समारोह के दौरान नाइक ने कहा कि उन्हें शनिवार को एक पत्र मिला है जिसमें कहा गया कि उनकी तथा रवि, अभिनेता शिवराज कुमार और एक पत्रकार को जान से मार दिया जाएगा.
नाइक ने कार्यक्रम में कहा, ‘‘मैंने इसे फर्जी माना है क्योंकि रवि को निशाना बनाने वाले लोग उन्हें छोड़ देंगे या उन्हें निशाना बनाने वाले लोग रवि का नाम इसमें शामिल नहीं लेंगे.’’
वहीं राज्य के गृहमंत्री बासवराज बोम्मई ने इसे गंभीरता से लेते हुए कहा कि उनकी सरकार इस मामले की जांच कराएगी.
Tags
संबंधित खबरें
Bengaluru Shocker: खाना बनाने को लेकर सास से विवाद के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने की आत्महत्या, दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज
Bengaluru Shocker: घरेलू विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या, खुद भी दी जान; वीडियो संदेश में बताई वजह
Khamenei Protests in India: अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के विरोध में बेंगलुरु में प्रदर्शन, कर्नाटक सरकार ने कहा- कानून तोड़ने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई
Jammu And Kashmir Wins Maiden Ranji Trophy Title: जम्मू-कश्मीर बना पहली बार चैंपियन, पारस डोगरा की कप्तानी में कर्नाटक को हराकर रचा इतिहास
\