खेल की खबरें | पूर्व भारतीय क्रिकेटर सदाशिव रावजी पाटिल का निधन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. एक टेस्ट मैच में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व क्रिकेटर सदाशिव रावजी पाटिल का मंगलवार को कोल्हापुर में उनके आवास पर निधन हो गया।
मुंबई, 15 सितंबर एक टेस्ट मैच में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व क्रिकेटर सदाशिव रावजी पाटिल का मंगलवार को कोल्हापुर में उनके आवास पर निधन हो गया।
वह 86 बरस के थे और उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां हैं।
यह भी पढ़े | Eng vs Aus, ODI Series 2020: जाम्पा स्मिथ को लेकर दिया बड़ा बयान.
कोल्हापुर जिला क्रिकेट संघ के पूर्व पदाधिकारी रमेश कदम ने पीटीआई को बताया, ‘‘उनका (पाटिल का) कोल्हापुर की रुईकर कॉलोनी में अपने आवास पर मंगलवार तड़के सोते हुए निधन हो गया। ’’
तेज गेंदबाजी आलराउंडर पाटिल ने 1955 में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक टेस्ट मैच में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने हालांकि इसके बाद देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका नहीं मिला।
यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: यहां पढ़ें आईपीएल 2020 के लिए सभी टीमों के कप्तानों को कितनी मिल रही है सैलरी.
पाटिल ने 1952-1964 के बीच महाराष्ट्र के लिए 36 प्रथम श्रेणी मैचों में 866 रन बनाने के अलावा 83 विकेट चटकाए।
उन्होंने रणजी ट्रॉफी में महाराष्ट्र की कप्तानी भी की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)