खेल की खबरें | पूर्व क्रिकेटर जी कस्तूरीरंजन का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पूर्व क्रिकेटर गोपालस्वामी कस्तूरीरंजन का बुधवार को यहां उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

बेंगलुरू, 19 अगस्त पूर्व क्रिकेटर गोपालस्वामी कस्तूरीरंजन का बुधवार को यहां उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के कोषाध्यक्ष और प्रवक्ता विनय मृत्युंजय ने पीटीआई को बताया, ‘‘जी कस्तूरीरंजन का आज सुबह निधन हो गया। चामराजापेट में अपने निवास पर दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हुआ।’’

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: एमएस धोनी और सुरेश रैना आईपीएल के मद्देनजर चेन्नई में प्रैक्टिस करने मैदान में उतरे, देखें तस्वीर.

कस्तूरीरंजन 89 वर्ष के थे और वह पूर्व क्रिकेटर, प्रशासक और बीसीसीआई के क्यूरेटर रहे।

क्रिकेट जगत से जुड़े सूत्रों ने बताया कि उन्होंने दायें हाथ के तेज गेंदबाज के रूप में अपने अधिकांश मैच रणजी ट्रॉफी में 1948 से 1963 के बीच मैसूर की ओर से खेले।

यह भी पढ़े | MS Dhoni 2011 World Cup Winning Six: महेंद्र सिंह धोनी के नाम होगी वानखेड़े स्टेडियम की वो सीट, MCA ने रखा प्रस्ताव.

उनके निधन पर शोक जताते हुए पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने ट्वीट किया, ‘‘जी कस्तूरीरंजन के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। क्रिकेट में योगदान के लिए उन्हें याद रखा जाएगा। उनके परिवार के प्रति दिल से संवेदनाएं।’’

केएससीए ने शोक संदेश में कहा, ‘‘कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष, सचिव और प्रबंध समिति के सदस्य पूर्व रणजी खिलाड़ी, केएससीए के पूर्व उपाध्यक्ष और बीसीसीआई के पूर्व क्यूरेटर जी कस्तूरीरंजन के निधन पर शोक जताते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\