ईटानगर, 22 अगस्त अरुणाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री गेगोंग अपांग ने अरुणाचल डेमोक्रेटिक पार्टी (एडीपी) नाम से नया राजनीतिक दल बनाया है, जो अगले साल होने वाला विधानसभा चुनाव लड़ेगा।
सोमवार को यहां आधिकारिक रूप से नए दल का गठन किया गया।
अपांग ने कहा, “एडीपी के गठन का मुख्य एजेंडा इस संबंध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर राज्य का कल्याण करना है। हमारा मकसद राज्य से भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करना, युवाओं के लिए रोजगार के पर्याप्त अवसर प्रदान करना और कानून-व्यवस्था दुरुस्त करना है।”
पूर्व मुख्यमंत्री ने 2024 के विधानसभा चुनाव के बाद सरकार बनने पर राज्य को छठी अनुसूची के तहत लाने का वादा किया, जो राज्य के लोगों की काफी समय से लंबित मांग है।
पार्टी राज्य की सभी 60 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बना रही है।
अपांग 18 जनवरी 1980 से 19 जनवरी 1999 और फिर अगस्त 2003 से अप्रैल 2007 तक सात बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। वह जनता दल (सेक्युलर) के सदस्य रहे और 2016 से पहले भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY