देश की खबरें | पूर्व कप्तान रासकुइन्हा ने लॉकडाउन से प्रभावित हॉकी खिलाड़ियों, कोच के लिये जुटायी धनराशि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 महामारी के चलते वित्तीय परेशानियों से जूझ रहे हॉकी समुदाय के लिये पूर्व भारतीय कप्तान वीरेन रासकुइन्हा ने 22 लाख रुपये जुटाये और उसे एकमुश्त लाभ के तौर पर निचले स्तर के खिलाड़ियों, कोचों और मैदानकर्मियों में वितरित किया जाएगा।

नयी दिल्ली, 25 जून कोविड-19 महामारी के चलते वित्तीय परेशानियों से जूझ रहे हॉकी समुदाय के लिये पूर्व भारतीय कप्तान वीरेन रासकुइन्हा ने 22 लाख रुपये जुटाये और उसे एकमुश्त लाभ के तौर पर निचले स्तर के खिलाड़ियों, कोचों और मैदानकर्मियों में वितरित किया जाएगा।

यह धनराशि गैर लाभकारी संगठन ओलंपिक गोल्ड क्वेस्ट (ओजीक्यू) और गो स्पोर्ट्स फाउंडेशन की संयुक्त पहल से जुटायी गयी। रासकुइन्हा ओजीक्यू के निदेशक हैं। उन्होंने इस पहल को ‘चलो मिलकर रहें’ नाम दिया।

यह भी पढ़े | India-China Border Tension: रणदीप सुरजेवाला का पीएम मोदी पर बड़ा हमला, बोले- देश को भटका कर सेना का मनोबल गिरा रहे हैं प्रधानमंत्री.

इसमें कुल 120 दानदाताओं ने योगदान दिया जिसमें पूर्व हॉकी खिलाड़ी, अन्य खेलों के खिलाड़ी और कारपोरेट जगत भी शामिल था।

इस पहल के तहत 220 लाभार्थियों की पहचान की गयी है जो कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण वित्तीय परेशानियों से जूझ रहे हैं। उन्हें एकमुश्त धनराशि के तौर पर 10,000 रुपये दिये जाएंगे।

यह भी पढ़े | दिल्ली, महाराष्ट्र और तमिलनाडु ने परीक्षाएं आयोजित करने में जताई असमर्थता, SG तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को किया सूचित: 25 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

रासकुइन्हा ने पीटीआई से कहा, ‘‘मैंने अपने पूर्व साथी ओर मुंबई में रिपब्लिकन्स स्पोर्ट्स क्लब के कोच कॉनरॉय रेमेडियोस और उनकी पत्नी और पूर्व भारतीय गोलकीपर दीपिका मूर्ति से बात की और तब मुझे पता चला कि निचले स्तर पर स्थिति कितनी बुरी है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ग्रासरूट पर खिलाड़ियों, कोचों और मैदानकर्मियों के लिये भोजन जुटाना मुश्किल हो रहा था क्योंकि लॉकडाउन के दौरान उनकी कोई कमाई नहीं हो रही थी। ’’

रासकुइन्हा ने कहा, ‘‘मुंबई में क्लब स्तर पर खेलने वाले हॉकी खिलाड़ी पूरे महाराष्ट्र से गरीब परिवारों से आते हैं। किसी का पिता खाने का सामान बेचता है, तो किसी का पिता आटो चलाता है। उनकी कमाई बुरी तरह प्रभावित हुई। तब मेरे दिमाग में निजी हैसियत से उनकी मदद करने का विचार आया। ’’

इसके बाद 39 वर्षीय रासकुइन्हा ने गो स्पोर्ट्स फाउंडेशन के ट्रस्टी और अपने मित्र नंदन कामथ से बात की और तब दोनों ने मिलकर काम करने के लिये पहल की।

उन्होंने कहा, ‘‘ग्रासरूट के इन लोगों को खेल में बनाये रखना महत्वपूर्ण है क्योंकि उनके बिना किसी भी खेल में मध्यम या शीर्ष स्तर नहीं होगा। मैंने ओजीक्यू बोर्ड में यह बात रखी और उन्होंने तुरंत ही गो स्पोर्ट्स के साथ मिलकर इस पर काम करने का फैसला किया। ’’

भारत के पूर्व मिडफील्डर ने कहा कि सही लाभार्थी का चयन करना मुश्किल था। इसके लिये उन्होंने हॉकी समुदाय के अपने संपर्कों का उपयोग किया तथा रेमेडियोस, नयी दिल्ली में गैर सरकारी संगठन चलाने वाले के अरूमुगम, पूर्व हॉकी खिलाड़ियों दिलीप टिर्की, भरत चिकारा, विक्रम पिल्लै और वीएस विनय को इसमें शामिल किया।

रासकुइन्हा ने कहा, ‘‘सबसे महत्वपूर्ण सही लाभार्थी की पहचान करना था। इसलिए मैंने उन लोगों पर विश्वास किया जो पिछले 20-25 वर्षों से हॉकी से जुड़े हैं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\