जरुरी जानकारी | विदेशियों को लेकर ‘अपने-पराए’ की भावना से प्रभावित हो सकती है शहर की हैसियत: सिंगापुर के मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सिंगापुर के परिवहन मंत्री ओंग ये कुंग ने चेतावनी दी है कि विदेशियों के प्रति सिंगापुरवासियों की ‘अपने-पराए’ की भावना से वित्तीय केंद्र के रूप में शहर की हैसियत प्रभावित हो सकती है।

सिंगापुर, दो सितंबर सिंगापुर के परिवहन मंत्री ओंग ये कुंग ने चेतावनी दी है कि विदेशियों के प्रति सिंगापुरवासियों की ‘अपने-पराए’ की भावना से वित्तीय केंद्र के रूप में शहर की हैसियत प्रभावित हो सकती है।

एक मीडिया रिपोर्ट में बुधवार को बताया गया कि उन्होंने संसद में कहा कि बैंकों में वरिष्ठ भूमिकाओं में स्थानीय लोगों के लिए अवसर बढ़ाने की कोशिश लगातार जारी हैं।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सभी श्रेणियों के केंद्रीय कर्मचारियों को मिलते ये महत्वपूर्ण भत्तें, जानें नियम.

अंग्रेजी दैनिक ‘टुडे’ के मुताबिक ओंग ने कहा कि ने इसमें कोई संदेह नहीं कि वित्तीय केंद्र होने से सिंगापुर को फायदा हुआ है, लेकिन इस क्षेत्र में विदेशी कामगारों को लेकर चिंताओं को गंभीरता से लेने की जरूरत है।

सिंगापुर की अर्थव्यवस्था में 13 प्रतिशत का योगदान करने वाले वित्तीय क्षेत्र में 1.71 लाख कर्मचारी काम करते हैं।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: यहां सरकारी टीचरों की बल्ले-बल्ले, कोरोना काल में सैलरी बढ़ोतरी का हुआ ऐलान.

सिंगापुर के केंद्रीय बैंक के आंकड़ों के मुताबिक इनमें से 70 प्रतिशत कर्मचारी स्थानीय हैं, 14 प्रतिशत स्थाई निवासी हैं और 16 प्रतिशत वर्कपास धारक हैं।

ओंग ने कहा कि वरिष्ठ पदों पर 44 प्रतिशत सिंगापुरवासी हैं, 20 प्रतिशत स्थाई निवासी हैं और 36 प्रतिशत वर्कपास धारक हैं। ये अनुपात हाल के वर्षों में स्थिर रहा है।

ओंग ने स्वीकार किया कि वरिष्ठ पदों पर सिंगापुरवासियों की संख्या काफी कम है, लेकिन ऐसा इसलिए है क्योंकि यहां अंतरराष्ट्रीय गतिविधियां बहत अधिक हैं।

इसबीच सिंगापुर के जनशक्ति मंत्रालय मंत्री ने कहा है कि वरिष्ठ पदों पर विदेशी पेशेवरों के लिए कोटा लागू करना अकल्पलनीय नहीं है, लेकिन ऐसा करना बुद्धिमानी भरा नहीं होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल

LHQ vs QTG, PSL 2026 26th Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में लाहौर कलंदर्स बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Preview: किंग्समीड में आज दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स