जरुरी जानकारी | विदेशीमुद्रा भंडार 56.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 590.028 अरब डॉलर के रिकॉर्ड ऊंचाई के निकट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का विदेशी मुद्रा भंडार 14 मई, 2021 को समाप्त सप्ताह में 56.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 590.028 अरब डॉलर हो गया।
मुंबई, 21 मई देश का विदेशी मुद्रा भंडार 14 मई, 2021 को समाप्त सप्ताह में 56.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 590.028 अरब डॉलर हो गया।
रिजर्व बैंक के शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 29 अप्रैल 2021 को समाप्त हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 590.185 अरब डॉलर केइसर्वकालिक उच्च स्तर पर था।
सात मई 2021 को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्राभंडार 1.444 अरब डॉलर बढ़कर 589.465 अरब डॉलर हो गया था।
गत 14 मई 2021 को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि मुख्य तौर पर विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां बढ़ने से हुई। रिजर्वबैंक के साप्ताहिक तौर पर जारी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां सप्ताह के दौरान 37.7 करोड़ डॉलर बढ़कर 546.87 अरब डालर हो गईं।
विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां डालर में व्यक्त की जाती हैं। इसमें डालर के अलावा यूरो, पाउंड और येन में अंकित सम्पत्तियां भी शामिल हैं। विदेशी मुद्रा परिसम्पत्ति सकल विदेशी मुद्रा भंडार का बड़ा हिस्सा हैं।
आलोच्य सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार 17.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 36.654 अरब डालर हो गया।
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में विशेष निकासी अधिकार (एसडीआर) 20 लाख डॉलर बढ़कर 1.506 अरब डॉलर हो गया। वहीं, आईएमएफ के पास देश का आरक्षित भंडार एक करोड़ डॉलर बढ़कर 4.999 अरब डॉलर हो गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2021 09:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

