मनोरंजन

भोजपुरी स्टार Monalisa ने किए तिरुपति बालाजी के दर्शन, पति के साथ शेयर की खूबसूरत तस्वीरें (View Pics)

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा मोनालिसा ने हाल ही में तिरुपति बालाजी के दर्शन किए और अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं.

भोजपुरी स्टार Monalisa ने किए तिरुपति बालाजी के दर्शन, पति के साथ शेयर की खूबसूरत तस्वीरें (View Pics)
Monalisa (Photo Credits: Instagram)

Monalisa Visits Tirupati Balaji: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा मोनालिसा ने हाल ही में तिरुपति बालाजी के दर्शन किए और अपने पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं. इन तस्वीरों में मोनालिसा ने लाल साड़ी पहनी हुई है, साथ ही लाइट मेकअप, खुले बाल, माथे पर बिंदी और चंदन, और मांग में सिंदूर ने उनके पारंपरिक लुक को और भी खूबसूरत बना दिया है. मोनालिसा के पति विक्रांत ने इस मौके पर व्हाइट शर्ट और धोती पहनी, साथ ही गले में पंचा डाला हुआ था, जो उनके ट्रेडिशनल लुक को कंप्लीट कर रहा था. दोनों ने तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन कर फैंस के साथ इस शुभ यात्रा की तस्वीरें साझा की हैं.

सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है. फैंस ने मोनालिसा और विक्रांत के इस लुक और उनकी भक्ति की तारीफ की है. मोनालिसा ने अपनी पोस्ट के जरिए फैंस को इस खास पल का हिस्सा बनाया, और सभी से आशीर्वाद के लिए प्रार्थना की.

Monalisa ने किए तिरुपति बालाजी के दर्शन:

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2024 04:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).