एजेंसी न्यूज

Sensex Update: सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव

वैश्विक बाजारों में मिले-जुले रुझान के बीच घरेलू सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव देखा गया. सेंसेक्स ने गिरावट के साथ खुलने के बाद जल्द वापसी की और 7.58 अंक या 0.01 प्रतिशत बढ़कर 72,630.67 अंक पर पहुंच गया.

Sensex Update: सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव
Bombay Stock Exchange | PTI

मुंबई, 22 फरवरी : वैश्विक बाजारों में मिले-जुले रुझान के बीच घरेलू सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव देखा गया. सेंसेक्स ने गिरावट के साथ खुलने के बाद जल्द वापसी की और 7.58 अंक या 0.01 प्रतिशत बढ़कर 72,630.67 अंक पर पहुंच गया. हालांकि यह बढ़त भी ज्यादा देर नहीं ठहरी और सूचकांक 381.94 अंक या 0.53 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 72,241.15 अंक पर आ गया.

निफ्टी भी बिकवाली के दबाव में रहा और 148.40 अंक या 0.67 प्रतिशत गिरकर 21,906.65 अंक पर आ गया. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 284.66 करोड़ रुपये के शेयर की शुद्ध खरीदारी की. यह भी पढ़ें : BJP ने वीडियो डॉक्यूमेंट्री जारी कर ममता बनर्जी पर संदेशखाली का सच छुपाने का लगाया आरोप

सेंसेक्स बुधवार को 434.31 अंक यानी 0.59 प्रतिशत की गिरावट के साथ 72,623.09 अंक पर और निफ्टी 141.90 अंक यानी 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,055.05 अंक पर बंद हुआ था.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2024 10:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).