Assam Floods: असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार, अब भी 40,700 लोग प्रभावित
असम में बाढ़ की स्थिति में रविवार को काफी सुधार हुआ, हालांकि दो जिलों में अब भी 40,700 से अधिक लोग प्रभावित हैं. एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई.
गुवाहाटी, 6 जून : असम (Assam) में बाढ़ की स्थिति में रविवार को काफी सुधार हुआ, हालांकि दो जिलों में अब भी 40,700 से अधिक लोग प्रभावित हैं. एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई.
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की बाढ़ के संबंध में दैनिक रिपोर्ट के अनुसार, कछार और मोरीगांव जिलों में 40,700 से अधिक लोग प्रभावित हैं. मोरीगांव सबसे ज्यादा प्रभावित है जहां 30,400 से अधिक लोगों को बाढ़ के कारण नुकसान हुआ है. यह भी पढ़ें : Jammu and Kashmir: आतंकवादी ‘‘सुरक्षा बलों को भड़काने की हताशा’’ में हमला कर रहे- उपराज्यपाल मनोज सिन्हा
बुलेटिन में कहा गया है कि वर्तमान में 137 गांव जलमग्न हैं और 6,029.50 हेक्टेयर कृषि भूमि डूब गई है. राज्य में इस साल बाढ़ और भूस्खलन से कुल 38 लोगों की मौत हुई है.
Tags
संबंधित खबरें
Lunar Eclipse 2026: भारत में दिखा दुर्लभ 'ब्लड मून', पूर्वोत्तर राज्यों में चंद्र ग्रहण का नजारा रहा सबसे भव्य (Watch Videos)
Infiltration Free India: 'घुसपैठ मुक्त भारत' मोदी सरकार का संकल्प, चुनावी वादा नहीं: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
Assam Gangrape Horror: असम के सिलचर में शर्मनाक वारदात, बॉयफ्रेंड के सामने 7 लोगों ने युवती से किया गैंगरेप, जबरन ₹10 हजार की वसूली भी की; 2 गिरफ्तार
Sara Baloch Viral Video: उत्पीड़न मामले की सच्चाई और डिजिटल स्कैम का पर्दाफाश
\