एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार, 1.77 लाख लोग अब भी प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में मंगलवार को बाढ़ की स्थिति में काफी सुधार देखने को मिला, लेकिन चार जिलों के 1.77 लाख लोग अब भी बाढ़ की चपेट में हैं। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

देश की खबरें | असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार, 1.77 लाख लोग अब भी प्रभावित

गुवाहाटी, 31 मई असम में मंगलवार को बाढ़ की स्थिति में काफी सुधार देखने को मिला, लेकिन चार जिलों के 1.77 लाख लोग अब भी बाढ़ की चपेट में हैं। एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार कछार, दीमा हसाओ, मोरीगांव और नागांव जिलों में 1,76,900 से अधिक लोग बाढ़ की चपेट में हैं। 1.14 लाख से अधिक लोगों के साथ नगांव सबसे बुरी तरह प्रभावित है, इसके बाद मोरीगांव में 40,700 से अधिक लोग और कछार में लगभग 21,500 लोग प्रभावित हैं।

सोमवार तक राज्य के चार जिलों में बाढ़ से लगभग 2.91 लाख लोग प्रभावित हुए थे। इस साल आई बाढ़ और भूस्खलन में 36 लोगों की जान चली गई है।

एएसडीएमए ने कहा कि वर्तमान में 305 गांव पानी से घिरे हैं और राज्यभर में 13,508.25 हेक्टेयर में फसलों को नुकसान हुआ है। चार जिलों में 21 राहत शिविर और वितरण केंद्र काम कर रहे हैं, जहां 737 बच्चों सहित 3,656 लोग शरण लिए हैं।

प्रभावितों के बीच कुल 81.34 क्विंटल चावल, दाल और नमक, 86 लीटर सरसों का तेल और अन्य सामान वितरित किया गया है।

विश्वनाथ, कामरूप, तिनसुकिया और उदलगुड़ी जिलों में बड़े पैमाने पर कटाव की सूचना मिली थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2022 10:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).