देश की खबरें | राहुल गांधी की ओर से भेजी गईं बाढ़ राहत किटें लावारिस पड़ी मिलीं
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मलप्पुरम, 25 नवंबर केरल के वायनाड से सांसद तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की ओर से भेजी गईं बाढ़ राहत किटें यहां नजदीक में नीलम्बूर में एक दुकान में लावारिस पड़ी हुई मिलीं, जिसपर स्थानीय निवासियों और वामदलों समेत विभिन्न वर्गों ने आक्रोश प्रकट किया है।

मंगलवार को जब कुछ लोग एक दुकान को किराए पर लेने के लिये आए तब ये किट यहां पड़ी हुई मिलीं। इन किटों में खाद्य सामग्री, कपड़े और अन्य सामान शामिल हैं।

यह भी पढ़े | GHMC elections 2020: हैदराबाद में 1 दिसंबर को निकाय चुनाव, अमित शाह-जेपी नड्डा और सीएम योगी BJP के लिए ओवैसी के गढ़ में करेंगे प्रचार.

सत्तारूढ़ माकपा की युवा इकाई डीवाईएफआई ने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ विरोध मार्च निकाला और उसके नेताओं से लोगों से माफी मांगने को कहा।

नीलम्बूर से विधायक पीवी अनवर (एलडीएफ को समर्थन दे रहे निर्दलीय विधानसभा सदस्य) ने बुधवार को जिला कलेक्टर के गोपालाकृष्णन से इस मामले की जांच कराने की मांग की। उन्होंने दावा किया कि मामला सामने आने के बाद कांग्रेस नेताओं ने कथित रूप से पूरे विधानसभा क्षेत्र से इस प्रकार का सामान नष्ट कर दिया।

यह भी पढ़े | Anil Deshmukh on RT-PCR in Maharashtra: गृहमंत्री अनिल देशमुख बोले-बिना RT PCR टेस्ट के इन राज्यों का कोई भी यात्री महाराष्ट्र में नहीं कर सकता एंट्री.

अनवर ने वीडियो संदेश के जरिये पत्रकारों से कहा, ''यह नीलम्बूर में इकलौता मामला नहीं है। उसने (कांग्रेस पार्टी) आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिये कई अन्य स्थानों पर खाद्य सामग्री जमा की थी। यह मामला सामने आने के बाद कांग्रेस नेताओं ने अन्य स्थानों से खाद्य पदार्थों वाली किटों को या तो हटा दिया या नष्ट कर दिया।''

जिला कांग्रेस नेतृत्व ने कहा है कि उसे घटना के बारे में जानकारी नहीं थी और इस मामले की जांच कराई जाएगी। राज्य के नेतृत्व ने अभी इस मामले पर प्रतिक्रिया नहीं दी है। किटों के कवर पर 'वायनाड सांसद' लिखा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)