जरुरी जानकारी | फ्लिपकार्ट ने त्यौहारी मौसम में डिलिवरी तेज करने के लिए मंच से जोड़े 50,000 से अधिक किराना दुकानदार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वालमार्ट के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट ने आगामी त्यौहारी मौसम में डिलिवरी क्षमता बढ़ाने और अपनी आपूर्ति श्रृंखला मजबूत करने के लिए 50,000 से अधिक किराना दुकानदारों को मंच से जोड़ा है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, नौ सितंबर वालमार्ट के स्वामित्व वाली फ्लिपकार्ट ने आगामी त्यौहारी मौसम में डिलिवरी क्षमता बढ़ाने और अपनी आपूर्ति श्रृंखला मजबूत करने के लिए 50,000 से अधिक किराना दुकानदारों को मंच से जोड़ा है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि त्यौहारी मौसम और ‘बिग बिलियन डेज’ सेल की तैयारियों के लिए कंपनी अपनी किराना दुकानदारों को जोड़ने के कार्यक्रम का विस्तार कर रही है। इससे कंपनी को 850 से अधिक शहरों में ग्राहकों तक तेज डिलिवरी करने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़े | PAN Card को लेकर रहे सचेत, अगर की ये गलती तो भरना पड़ेगा 10,000 रुपए का जुर्माना.
कंपनी ने कहा, ‘‘50,000 से अधिक किराना दुकानदारों को मंच से जोड़ा गया है। फ्लिपकार्ट का लक्ष्य लाखों ग्राहकों को व्यक्तिगत और तेज ई-वाणिज्य अनुभव प्रदान करना है, साथ ही किराना दुकानदारों के लिए अतिरिक्त आय और डिजिटलीकरण करने का अवसर देना भी है।
कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ई-कॉर्ट एंड मार्केटप्लेस अमितेश झा ने कहा, ''फ्लिपकार्ट अपने परिवेश में जुड़े़ सभी हितधारकों को टैक्नोलॉजी आधारित विकास का लाभ दिलाने के लिए समर्पित है। किराना दुकानों की पैठ देश के दूरदराज तक के क्षेत्रों में है और ये अपनी पूरी आपूर्ति कड़ी का कारगर तरीके से प्रबंधन करने के साथ-साथ उपभोक्ताओं के साथ भी लंबे समय से अच्छा संबंध रखते आए हैं। इन किराना स्टोर्स की हाइपरलोकल मौजूदगी का मेल फ्लिपकार्ट की इनोवेशन से करवाते हुए यह प्रोग्राम अब देश में किराना इकोसिस्टम को मज़बूत बना रहा है।''
यह भी पढ़े | Dr Tsering Landol: लद्दाख की पहली महिला डॉक्टर, माइनस 35 डिग्री तापमान में करती थीं मरीजों की सेवा.
कंपनी का कहना है कि उसकी किराना पहल में फ्लिपकार्ट होलसेल बाजार भी शामिल है जो स्थानीय निर्माताओं तथा एमएसएमई को अन्य कारोबारों के रिटेलर्स के साथ जोड़ने के साथ-साथ पूरे थोक कारोबार को टैक्नोलॉजी की मदद से आसान बनाने का प्रयास करता है।
ई-वाणिज्य कंपनियों के कारोबारा का बड़ा हिस्सा त्यौहारी सीजन के दौरान आता है।
मंगलवार को फ्लिपकार्ट की प्रतिद्वंदी अमेजन ने विशाखापत्तनम, फारुखनगर, मुंबई, बेंगलुरू और अहमदाबाद में पांच नए गोदाम और देशभर में आठ गोदामों का विस्तार करने की घोषणा की, ताकि त्यौहारी मौसम में क्षमता बढ़ायी जा सके।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)