देश की खबरें | सितंबर से छह शहरों से कोलकाता के लिए उड़ान सेवा होगी बहाल : ममता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोविड-19 से ज्यादा प्रभावित छह शहरों से उड़ानें बहाल करने की अनुमति के साथ ही कई छूट की बुधवार को घोषणा की, लेकिन शैक्षणिक संस्थानों के खुलने पर रोक 20 सितंबर तक के लिए बढ़ा दी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 26 अगस्त पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोविड-19 से ज्यादा प्रभावित छह शहरों से उड़ानें बहाल करने की अनुमति के साथ ही कई छूट की बुधवार को घोषणा की, लेकिन शैक्षणिक संस्थानों के खुलने पर रोक 20 सितंबर तक के लिए बढ़ा दी ।

पश्चिम बंगाल में सात, 11 और 12 सितंबर को संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा करते हुए बनर्जी ने कहा कि सामाजिक दूरी का पालन करने और अन्य एहतियाती उपायों को लागू करने के साथ मेट्रो रेल सेवा बहाल की जा सकती है ।

यह भी पढ़े | सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में मंत्री असलम शेख ने कहा-जब तक सीबीआई इस केस के बारे में कुछ नहीं बताती है, तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता: 26 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 से ज्यादा प्रभावित छह शहरों से उड़ान परिचालन बहाल करने के संबंध में हमें कई अनुरोध मिले हैं, इसलिए एक सितंबर से इन छह शहरों से सप्ताह में तीन बार उड़ानें संचालित हो सकेंगी।’’

कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए राज्य सरकार ने 31 अगस्त तक दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, पुणे, नागपुर और अहमदाबाद से कोलकाता के लिए यात्री उड़ानों पर रोक लगा दी थी ।

यह भी पढ़े | Chennai: चेन्नई में 94 साल की बुजुर्ग महिला और 71 साल की बेटी ने कोरोना वायरस को दी मात.

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य में स्कूल, कॉलेज और अन्य शैक्षणिक संस्थान 20 सितंबर तक बंद रहेंगे। अन्य पाबंदी भी लागू रहेगी। सात, 11 और 12 सितंबर को संपूर्ण लॉकडाउन होगा। ’’

बनर्जी ने कहा कि कोविड-19 से निपटने के लिए राज्यों को पीएम-केयर्स कोष से राशि वितरित की जानी चाहिए ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\