Manipur School bus Accident: मणिपुर के नोनी में स्कूल बस पलटने से पांच विद्यार्थियों की मौत, हादसे का Video आया सामने
मणिपुर के नोनी जिले में बुधवार को एक स्कूल बस के पलट जाने से पांच विद्यार्थियों की मौत हो गयी और 20 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.
Manipur Accident: मणिपुर (Manipur) के नोनी जिले में बुधवार को एक स्कूल बस के पलट जाने से पांच विद्यार्थियों की मौत हो गयी और 20 अन्य घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक यह हादसा मणिपुर की राजधानी इंफाल से करीब 55 किलोमीटर दूर पहाड़ी जिले के लोंगसाई इलाके के पास ओल्ड कछार रोड पर हुआ.
थंबलनु हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थी दो बसों में सवार होकर नोनी जिले के खौपुम के वार्षिक अध्ययन दौरे पर गए.पुलिस ने कहा कि जिस बस में छात्राएं सफर कर रही थीं वह चालक के नियंत्रण खो देने के बाद पलट गई.
Deeply saddened to hear about the accident of a bus carrying school children at the Old Cachar Road today. SDRF, Medical team and MLAs have rushed to the site to coordinate the rescue operation.
Praying for the safety of everyone in the bus.@PMOIndia pic.twitter.com/whbIsNCSxO
— N.Biren Singh (@NBirenSingh) December 21, 2022
मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह (N. Biren Singh) ने टि्वटर पर दुर्घटनाग्रस्त बस का एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, ‘‘आज ओल्ड कछार रोड पर स्कूली बच्चों को ले जा रही बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ. बचाव अभियान में समन्वय के लिए राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), चिकित्सा टीम और स्थानीय विधायक घटनास्थल पर पहुंच गए हैं.
बस में सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं. ’’अधिकारियों ने कहा कि घायल विद्यार्थियों को इलाज के लिए राजधानी इंफाल ले जाया जा रहा है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 21, 2022 03:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

