देश की खबरें | केरल में डीवाईएफआई कार्यकर्ताओं की हत्या के मामले में पांच लोग गिरफ्तार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

तिरुवनंतपुरम, एक सितंबर केरल के वेंजरामूदु में डीवाईएफआई के दो कार्यकर्ताओं की हत्या के मामले में चार कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और एक महिला को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने पहले दिन में कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया था और बाद में शाम को प्रीजा नाम की एक महिला की गिरफ्तारी की, जिसने कथित तौर पर अपराध के बाद आरोपियों की फरार होने में मदद की।

यह भी पढ़े | Karnataka Elephant Death: कर्नाटक में बिजली का करंट लगने से हाथी की मौत, जांच में जुटा वन विभाग.

पुलिस ने कहा, '' वर्तमान में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। महिला को अपराध के बाद आरोपियों की फरार होने में मदद करने के चलते गिरफ्तार किया गया।''

उन्होंने कहा कि दो अन्य आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं।

यह भी पढ़े | Jalandhar: पंजाब के जालंधर में 15 साल की लड़की की बहादुरी की तारीफ, मोबाइल छीनकर भाग रहे बाइक सवार को पकड़ा- देखें वीडियो.

इस बीच, एक स्थानीय अदालत में पेश पुलिस की रिमांड रिपोर्ट में कहा गया कि हत्या राजनीति से प्रेरित थी और 30 अगस्त को रची गई साजिश के बाद यह अपराध किया गया था।

माकपा की युवा इकाई डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया (डीवाईएफआई) के कार्यकर्ता मिथिलाज (30) और हक मोहम्मद (24) की 30 अगस्त को तिरुवंनतपुरम के करीब ही कथित तौर पर कांग्रेस की युवा इकाई के कार्यकर्ताओं ने हत्या कर दी थी।

रिमांड रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपियों का डीवाईएफआई कार्यकर्ताओं के साथ 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान आपस में झगड़ा हुआ था, जिसके चलते अब इनकी हत्या की साजिश रची गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)