हरियाणा में कोविड-19 से पांच और लोगों की मौत, 795 नए मामले सामने आए
हरियाणा में शुक्रवार को कोविड-19 से पांच और लोगों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 327 हो गई है. इसके अलावा एक दिन में संक्रमण के सबसे अधिक 795 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की तादाद 24,797 तक पहुंच गई.
चंडीगढ़: हरियाणा में शुक्रवार को कोविड-19 से पांच और लोगों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 327 हो गई है. इसके अलावा एक दिन में संक्रमण के सबसे अधिक 795 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की तादाद 24,797 तक पहुंच गई.
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के दैनिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है. बुलेटिन में कहा गया है कि वायरस से बुरी तरह प्रभावित गुड़गांव में दो लोगों की मौत हुई है. नूह में दो और पलवल में एक रोगी की मौत हुई.
राज्य में इससे पहले एक दिन में संक्रमण के सबसे अधिक 699 मामले 15 जुलाई को सामने आए थे. बृहस्पतिवार को 696 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे.
संबंधित खबरें
Animal Cruelty In Haryana: हरियाणा में होली के जश्न के बीच शर्मनाक हरकत, गाय को जबरन पिलाई शराब, VIDEO देख लोग भड़के
Baba Vanga Predictions: क्या तीसरा विश्व युद्ध शुरू हो रहा है? बाबा वेंगा की 2026 की डरावनी भविष्यवाणी फिर से सुर्खियों में क्यों है?
Haryana Banquet Controversy: रेस्ट रूम साइन के रूप में ‘छत्रपति शिवाजी महाराज’ और ‘रानी पद्मिनी’ के चित्र दिखने पर मचा बवाल, सोशल मीडिया पर आक्रोश
Fact Check: BBC की रिपोर्ट के नाम पर दावा, क्या COVID-19 वैक्सीन लगवाने वाले लोग जून 2026 तक मर जाएंगे? जानें वायरल खबर की सच्चाई
\