विदेश की खबरें | पाकिस्तान के कबाइली क्षेत्र में पांच आतंकवादी मारे गए

पेशावर, सात सितंबर पाकिस्तान की सेना ने कहा कि अफगानिस्तान की सीमा के पास अशांत कबाइली क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने एक कार्रवाई में एक आतंकी कमांडर और उसके चार सहयोगियों को मार गिराया।

इसने कहा कि मारे गए आतंकी कमांडर की पहचान वसीम जकारिया के रूप में हुई है जो सुरक्षाबलों पर कई हमलों में शामिल था। वह उत्तरी वजीरिस्तान कबाइली जिले में एक खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान में मारा गया।

यह भी पढ़े | Ujji Krishnan Committed Suicide in Oman: ओमान के मस्कट में 50 वर्षीय प्रवासी भारतीय कलाकार उज्जी कृष्णन ने की खुदकुशी.

सेना ने कहा कि अभियान में उसके चार साथी आतंकवादी भी मारे गए।

इसने कहा कि वह संघीय अधिकारी जुबैदुल्ला की हत्या सहित 30 से अधिक आतंकी घटनाओं में शामिल था।

यह भी पढ़े | Earthquake Hits Indonesia and Japan: इंडोनेशिया में 6.7 तीव्रता और जापान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, जान-माल का नुकसान नहीं.

जुबैदुल्ला की तब हत्या कर दी गई थी जब वह मई में ईद मनाने उत्तरी वजीरिस्तान स्थित अपने गांव गया था।

पाकिस्तानी सेना ने कहा कि अभियान में 10 आतंकवादी गिरफ्तार भी किए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)