अधिकारियों के मुताबिक, प्रवासियों से भरी एक नाव अंधेरे और कंपकंपाती ठंड की वजह से हादसे का शिकार हो गयी। हादसे में मारे गए लोगों और कई अन्य लोगों को बचाने के लिए बचाव कार्य जारी है। इस हादसे ने फ्रांस से ब्रिटेन जाने के लिए इंग्लिश चैनल को पार करने के खतरे को फिर से उजागर किया।
इंग्लिश चैनल और उत्तरी सागर के फ्रांसीसी समुद्री अधिकारियों के अनुसार, प्रवासियों को ले जा रही एक नाव को रविवार तड़के फ्रांस के तटीय गांव विमेरेक्स में समुद्र तट पर मुश्किल हालात में देखा गया।
समुद्री अधिकारियों ने एक बयान में बताया कि हादसे में मारे गए पांच लोगों के शव पानी में बहकर तट के किनारे आ गए थे। फ्रांसीसी नौसेना का एक हेलीकॉप्टर और कई बचाव जहाज खोज अभियान में जुटे हुए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि बचाव सेवा के कर्मियों ने 30 से ज्यादा प्रवासियों को मदद पहुंचाई, जिनमें से एक व्यक्ति तट पर बेहोश पाया गया, जिसे बोउलोग्ने-सुर-मेर बंदरगाह में स्थित एक अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया।
समुद्री अधिकारियों ने बताया कि फ्रांस के कई जहाज उत्तरी तट पर गश्त कर रह हैं, क्योंकि कई दिनों तक मौसम खराब रहने के बाद चैनल की मौसम स्थिति में सुधार हुआ है और इस वजह से समुद्र को पार करने के प्रयास भी बढ़ सकते हैं।
अधिकारियों ने बताया कि तटों पर निगरानी और बचाव अभियान जारी है, लेकिन उन्होंने कोई तत्काल जानकारी नहीं दी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)










QuickLY