एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नोएडा के अलग अलग क्षेत्रों से अगवा पांच लड़कियां बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा के थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के विभिन्न जगहों से अगवा की हुई पांच युवतियों को पुलिस ने आज बरामद कर लिया है और पुलिस इनका डॉक्टरी परीक्षण करवा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

देश की खबरें | नोएडा के अलग अलग क्षेत्रों से अगवा पांच लड़कियां बरामद
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नोएडा, 28 जुलाई नोएडा के थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के विभिन्न जगहों से अगवा की हुई पांच युवतियों को पुलिस ने आज बरामद कर लिया है और पुलिस इनका डॉक्टरी परीक्षण करवा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

सहायक पुलिस आयुक्त विमल कुमार सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 49 क्षेत्र के अलग अलग स्थानों से लापता पांच युवतियों को पुलिस ने मंगलवार को बरामद किया है।

यह भी पढ़े | राजस्थान सरकार ने राज्यपाल कलराज मिश्रा को 31 जुलाई से विधानसभा सत्र बुलाने का भेजा प्रस्ताव: 28 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में सोरखा में रहने वाली एक दलित युवती लापता हो गई थी। पुलिस ने उसे आज बरामद कर लिया है । उन्होंने बताया कि उसको अगवा करने वाला युवक फरार है।

उन्होंने बताया कि युवती का 5 माह का बच्चा है। युवती ने पुलिस को बताया है कि उसने अपनी मर्जी से अपने प्रेमी से विवाह रचाया था ।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: सीएम अशोक गहलोत की बीएसपी ने बढ़ाई टेंशन, BSP से कांग्रेस में शामिल हुए विधायकों के खिलाफ कल HC में दायर करेगी याचिका.

अधिकारी ने बताया कि सलारपुर गांव से लापता हुई अंजली तथा नीतू नामक दो युवकों को पुलिस ने बरामद किया है, ये दोनों युवतियां घर से नाराज होकर लखनऊ चली गई थी।

एसीपी ने बताया कि इसी प्रकार सर्फाबाद गांव से लापता एक किशोरी को पुलिस ने आज बरामद किया है, उसको अगवा करने वाला नागेंद्र नामक युवक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

उन्होंने बताया कि सोरखा गांव से लापता एक अन्य युवती को भी पुलिस ने आज बरामद किया है। उसको अगवा करने वाला युवक फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। एसीपी ने बताया कि लापता लड़कियो को बरामद करने के लिए एक स्पेशल टीम बनाई गई थी, तथा उसी टीम ने आज पांचो युवतियों को बरामद किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2020 03:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).