भुज, छह जून गुजरात में कच्छ जिले के भुज में शनिवार को सीमा सुरक्षा बल के पांच जवान कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये।
कच्छ जिले के एक अधिकारी ने बताया कि भुज में बीएसएफ की 79 वीं बटालिन के पांच जवान संक्रमित पाये गये हैं। वे छुट्टी के बाद अपने मूल राज्यों से ड्यूटी पर लौटै थे।
उन्होंने कहा, ‘‘ वापसी के बाद उन्हें पृथक-वास में रखा गया और अब वे कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं।’’
उन्होंने बताया कि कच्छ जिले में कोविड-19 के दो और नये मरीज भी मिले हैं।
यह भी पढ़े | कोरोना के मुंबई में 1274 नए मरीज पाए गए, 57 की मौत: 6 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
जिले में गांधीधाम के समीप कांडला बंदरगाह के दो श्रमिक कोविड-19 से संक्रमित पाये गये हैं। वे महाराष्ट्र से लौटे थे।
अधिकारी ने कहा,‘‘ ये दोनों वापसी पर 14 अन्य के साथ पृथक-वास में थे।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY