भाजपा विधायक पर बम से हमले के आरोप में पांच गिरफ्तार
ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी के विधायक मोहन मांझी पर हुये हमले में शामिल रहने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने यह जानकारी दी.
क्योंझर, 15 अक्टूबर : ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी के विधायक मोहन मांझी पर हुये हमले में शामिल रहने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने यह जानकारी दी.
क्योंझर के पुलिस अधीक्षक मित्रभानु महापात्र ने बताया कि रविवार को मांझी पर बम से हमला हुआ था. उन्होंने बताया कि जांच में पता चला कि एक हमलावर कभी विधायक का बड़ा करीबी था लेकिन कुछ कारणों से बाद में उनका शत्रु बन गया. यह भी पढ़ें : Aryan Khan को गिरफ्तार करने वाले एनसीबी ऑफिसर समीर वानखेड़े की सुरक्षा बढ़ाई गई, पुलिस अधिकारियों पर जासूसी का लगाया था आरोप
उन्होंने बताया विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक मांझी जब क्योंझर शहर के निकट मंडूआ में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर लौट रहे थे तभी उनके वाहन पर दो असामाजिक तत्वों ने बम फेंका .
Tags
संबंधित खबरें
Viral Video Scam: अशोक खरात से लेकर '19 Minute 34 Second' तक; सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के नाम पर हो रही है डिजिटल ठगी, रहें सावधान
Rupali Chakankar Resigns: रूपाली चाकणकर ने दिया इस्तीफा, अशोक खरात वायरल वीडियो कांड से बढ़ा विवाद
Anant Singh Gets Bail: बिहार के 'छोटे सरकार' को बड़ी राहत, दुलारचंद यादव हत्याकांड में बाहुबली विधायक अनंत सिंह को मिली जमानत
'Captain' Ashok Kharat Video: रिटायर्ड नेवी अधिकारी अशोक खरात के खिलाफ नासिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिलाओं के Sexual एक्सप्लोइटेशन और ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार
\