ठाणे/पालघर, 14 अगस्त महाराष्ट्र में ठाणे जिले के मछुआरों ने रविवार को तिरंगा नौका रैली निकाली जिसमें तिरंगे से सजी 40 नावों ने हिस्सा लिया।
यह रैली स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर मनाए जा रहे आज़ादी का अमृत महोत्सव के तहत निकाली गई थी।
रैली विटवा से चंदानी क्रीक तक आयोजित की गई थी, जिसमें 250 से अधिक पुरुष और महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए।
आयोजकों ने पत्रकारों से कहा कि इन इलाकों में 'उत्सव 75' अपनी तरह की पहली नौका रैली है।
इस बीच, स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पालघर जिले के वसई और विरार के बीच कई हजार लोगों ने ‘वाकथॉन’ (यात्रा) में हिस्सा लिया।
यह कार्यक्रम बहुजन विकास आघाड़ी ने आयोजित किया था और इसमें प्रतिभागियों ने 300 फुट लंबा तिरंगा थामा हुआ था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY