विदेश की खबरें | लंदन में आधुनिक भारतीय साड़ियों की पहली बार बड़े पैमाने पर प्रदर्शनी
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लंदन, एक जून छह गज की शान ‘साड़ी’ के शौकीनों के लिए ब्रिटेन में पहली बार इतने बड़े पैमाने पर एक खास प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 90 से अधिक किस्म की आधुनिक भारतीय साड़ियों का दीदार किया जा सकता है। यह प्रदर्शनी सितंबर तक आयोजित की जाएगी।

लंदन में डिजाइन म्यूजियम ने ‘द ऑफबीट साड़ी’ प्रदर्शनी में भारत के विभिन्न डिजाइनरों तथा स्टूडियो से साड़ी मंगायी गयी है और पहले कभी ब्रिटेन में इस तरह की प्रदर्शन का आयोजन नहीं किया गया।

कपड़ों की बनावट, बुनाई, रंग और उन्हें पहनने के तरीकों के जरिए इस प्रदर्शनी से फैशन में क्रांति का एक अनूठा रूप देखने को मिल सकता है।

डिजाइन म्यूजियम में प्रबंधकीय प्रमुख और प्रदर्शनी की अध्यक्ष प्रिया कंचनदानी ने कहा, ‘‘अपने 5,000 साल के इतिहास में साड़ी सबसे अधिक तेजी से अपना रूप बदल रही है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इसने साड़ी आंदोलन को आज की सबसे महत्वपूर्ण वैश्विक फैशन कहानियों में से एक बनाया है लेकिन फिर भी दक्षिण एशिया के परे इसकी वास्तविक प्रकृति के बारे में बहुत कम जानकारी है। शहरों में जो महिलाएं पहले साड़ी को किसी खास मौके पर पहनने वाली ड्रेस के रूप में जानती थी वे अब इसे नए अंदाज में हर दिन पहन रही है जो उन्हें अपनी पहचान बताने का मौका देती है।’’

इस प्रदर्शनी में अब्राहम एंड ठाकोर, रॉ मैंगो, अकारो और नॉर ब्लैक नॉर व्हाइट, अमित अग्रवाल, दीक्षा खन्ना जैसे डिजाइनरों की साड़ियों का प्रदर्शन किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)