देश की खबरें | दिल्ली में 15 मई के बाद से आग संबंधी घटनाएं बढ़ीं
जियो

नयी दिल्ली, सात जून लॉकडाउन में ढील और तापमान में बढ़ोतरी के बाद मई के मध्य से दिल्ली अग्निशमन सेवा के नियंत्रण कक्ष में आग लगने संबंधी फोनकॉल में उछाल देखा गया है। अधिकरियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अग्निशमन विभाग की ओर से साझा किए गए आंकड़े के मुताबिक, लॉकडाउन के चार चरणों के दौरान, 25 मार्च से 31 मई के बीच पिछले साल इसी अवधि की तुलना में आग लगने संबंधी कॉल में 36 फीसदी की कमी दर्ज की गई।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में कोरोना का कहर: 24 घंटे में COVID-19 के 3007 नए केस, 85,975 लोग संक्रमित- 3 हजार पुलिसवाले भी चपेट में.

अप्रैल में आग लगने की 1,801 कॉल आईं जबकि पिछले साल इसी अवधि में 3,081 कॉल प्राप्त हुई थीं।

इसी तरह, मई में 2,328 कॉल जबकि पिछले साल इसी अवधि में 3,316 सूचनाएं मिली थीं।

यह भी पढ़े | गौतम बुद्ध नगर में कोरोना के 41 नए मरीज पाए गए : 7 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पिछले साल की तुलना में इस साल विभाग को अप्रैल में 41.5 फीसदी कम कॉल आईं।

मई की शुरुआत में सख्त लॉकडाउन के कारण तुलनात्मक तौर पर आग लगने संबंधी कम ही शिकायतें आईं क्योंकि इस दौरान सभी फैक्टरी और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे और लोग भी केवल जरूरी काम से ही बाहर निकल सकते थे लेकिन 15 मई के बाद से कॉल में बढ़ोतरी दर्ज की गई।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने तापमान में बढ़ोतरी और लॉकडाउन के नियमों में ढील को आग संबंधी मामलों में इजाफे की वजह करार दिया।

गर्ग ने कहा कि कोविड-19 के दौरान विभाग को दोहरी चुनौती का सामना करना पड़ा। एक तरफ आग में फंसे लोगों को सुरक्षित बचाना और दूसरी तरफ कर्मियों को कोरोना की चपेट में आने से बचाना।

उन्होंने कहा, '' जहां मानव जीवन का सवाल रहा उन मामलों में कोविड-19 से बचाव के साथ ही हमारी प्राथमिकता जिंदगी बचाने की रही।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)